{"_id":"59b042d64f1c1be57f8b46e8","slug":"91504723670-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बन में गोली लगने से युवक घायल, पांच पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव बन में गोली लगने से युवक घायल, पांच पर मामला दर्ज
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
लाडवा के गांव बन में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने गोली चलाने के मामले में पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए लाडवा थाना में तीन युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। शिकायत में गांव बन निवासी अजय उर्फ विक्की पुत्र सुबे सिंह ने कहा है कि वह 4 सितंबर की रात को अपने खेत में बनी नर्सरी से वापस घर आ रहा था कि अचानक एक कार मेरे पास रूकी जिसमें से निर्मल सिंह व साहिल पंडित उतरे और मेरे साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान कार में बैठे अमित उर्फ मन्ना महंत व दो अन्य ने ललकारा देकर कहा कि इसे गोली मार दो। शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्मल ने रिवाल्वर निकाल कर मेरी छाती पर रख ली तो मैं उसे एकदम मारकर भागने लगा तो निर्मल सिंह ने मेरे ऊपर गोली चला दी। गोली मेरी दाई बाजू में लगी लेकिन मैं गांव की ओर भागने लगा तो मेरा भाई विजय सामने से आते हुए मिला। इस दौरान निर्मल सिंह व साहिल पंडित कार में बैठकर भाग गए। मेरा भाई विजय मुझे बाइक पर बिठाकर लाडवा के सरकारी अस्पताल ले गया जहां डाक्टर ने कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल भेज दिया। इस बारे में लाडवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।