फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट

शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट

Fri, 16 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट
शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां को मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
शराब के पैसे न देने पर एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर एसएफएल की टीम भी पहुंच गई। उसने वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाए। महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (65 साल) निवासी संधू फार्म के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुहला-चीका रोड पर संधू फार्म में एक महिला लक्ष्मी देवी (65) की हत्या कर दी गई है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने एकत्रित किए।
थाना प्रभारी के अनुसार मृतक महिला लक्ष्मी देवी की बेटी रोशनी देवी ने बताया कि उसका भाई मामराज और पिता फूल सिंह नशा करते है। वीरवार को भी वे लोग शराब पीने के लिए उसकी मां लक्ष्मी देवी से पैसे मांग रहे थे। जब उसकी मां ने पैसे देने से इनकार किया तो मामराज और पिता फूल सिंह ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। इससे उसकी मां लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने मृतक महिला लक्ष्मी देवी की बेटी रोशनी देवी की शिकायत पर उसके भाई मामराज और उसके पिता फूल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

घर में सो रही युवती को किया अगवा
पिहोवा। गांव सारसा में एक युवती को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जानपाल सिंह ने बताया कि गांव सारसा निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि 14 फरवरी की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही हुई थी। रात को करीब 11 बजे एक गाड़ी में सवार तीन लोग गोविंद, पूनम और प्रदीप उसके घर आए। सभी आरोपी उसकी सो रही बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गए। इसके बाद से उसकी बेटी की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed