फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गोवंश की तस्करी के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार

गोवंश की तस्करी के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोवंश की तस्करी के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार
गोवंश की तस्करी के मामले दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पिहोवा। गोवंश की तस्करी के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपी सीसन सिंह निवासी अली माजरा और सरदारा सिंह निवासी गांव शंभू (पंजाब) को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। उस वक्त दोनों ट्रक ड्राइवर भाग निकले थे। वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थानाध्यक्ष जय नारायण शर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को पुलिस को गांव गुमथलागढू के पास से दो बडे़ ट्रकों में वध के लिए ले जाए जा रहे 85 गोवंश मिले थे। इन्हें तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया था। इनमें से तीन की दम घुटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उन्होंने बताया कि व्यापारी सीसन सिंह गोवंश को सरदारा सिंह की जगह पर रखता था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर व्यापारी सीसन सिंह और सरदारा सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उन सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed