{"_id":"5a11d2524f1c1bf4688bc31b","slug":"81511117394-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के नीचे कुचले जाने से पति पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर के नीचे कुचले जाने से पति पत्नी की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धानंद चौक पर डंपर ने बाइक सवार दंपति रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्रद्धानंद चौक के पास रविवार को डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। सूचना मिलते ही सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करनाल के गांव कलरी वासी 40 वर्षीय बलजीत पांचाल पुत्र सीताराम पांचाल के रूप में हुई है। मृतका का नाम कविता पांचाल बताया गया है। चौकी प्रभारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ थाना शहर थानेसर में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन कुरुक्षेत्र पहुंच चुके थे।
निजी स्कूल में शिक्षक था बलजीत
मृतक के भाई सतपाल पांचाल ने बताया बलजीत पांचाल सुशिक्षित था और सेंट स्टीफन स्कूल में शिक्षक था। बताया गया है कि बलजीत की पत्नी कविता की तबीयत खराब थी। वह उसे दवाई दिलाने के लिए कुरुक्षेत्र लेकर आया था। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
शिवानी और नवीन के सिर से उठा माता-पिता का साया
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी की मौत से परिवार गहरे सदमे है। बताया गया है कि कुछ साल पहले ही बलजीत के भाई की अकाल मौत हो गई थी। बलजीत और कविता के दो बच्चे हैं। इस हादसे में बच्चों शिवानी और नवीन के सिर माता पिता का साया छिन गया है।