फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर,  दो की मौत  एक घायल
कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। गांव रतनगढ़ के पास मंगलवार को देर रात कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक व्यक्तियों की पहचान गांव मोहड़ी निवासी बलबीर और बलबीर सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल कुलदीप सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के मुताबिक गांव मोहड़ी निवासी बलबीर सैनी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पराली लादकर और गांव के ही बलबीर और उसके भतीजे कुलदीप को साथ लेकर करनाल के गांव जोगना खेड़ा गया था। जब वह वापस अपने गांव मोहड़ी आ रहा था तो रास्ते में गांव रतनगढ़ के पास पुल से पहले कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पर तीनों व्यक्तियों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हेल्पर्स की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बलबीर बाजीगर और बलबीर सैनी को मृत घोषित कर दिया। घायल कुलदीप का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed