फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डकैती के सरगना से सीआईए ने बरामद किए 40 लाख रुपए के जेवरात:अभिषेक

डकैती के सरगना से सीआईए ने बरामद किए 40 लाख रुपए के जेवरात:अभिषेक

Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डकैती के सरगना से सीआईए ने बरामद किए 40 लाख रुपए के जेवरात:अभिषेक
डकैती और चोरी की 40 वारदात का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए टू ने साइबर सेल की मदद से डकैती व चोरी की करीब 40 वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार उर्फ संजू को गांव टोबा जिला अंबाला से गिरफ्तार कर उससे 40 लाख रुपये के 140 तोले सोने व चांदी के जेवरात और एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में 50 हजार के इनामी बदमाश दिलबाग सिंह को भी पिहोवा चौक से गिरफ्तार किया है। शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने दी।
एसपी ने पत्रकारों को बताया कि अपराध शाखा टू के उपनिरीक्षक सीता राम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि संदीप कुमार उर्फ संजू अपने घर गांव टोबा जिला अंबाला में मौजूद है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गांव टोबा में दबिश देकर संदीप कुमार को गिरफ्तार करना चाहा तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। सीआईए टीम के जवानों ने आरोपी संदीप को गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप कुमार की निशानदेही पर 140 तोले सोना व चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत बाजार में करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी संदीप ने स्वीकार किया कि अपने साथी अवतार सिंह निवासी हंडेसरा जिला मोहाली के साथ मिलकर करीब 40 डकैती व चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अवतार सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया गया है कि संदीप और अवतार सिंह दिन के समय मोटरसाइकिल पर रैकी करते थे और मौका पाकर डकैती व चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी और डकैती के सोने के बदले बैंकों से लेते थे लोन
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आए कि आरोपी लूट के सोने को एक निजी बैंक या कंपनी के पास गिरवी रखते थे और सोने के बदले लोन लेते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ही निजी बैंक व कंपनी से सोना बरामद किया है। उन्होंने कहा कि लूट के सोने को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ भी भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए निजी बैंक के लोगों को पूरी तहकीकात करने के बाद ही सोने को गिरवी रखने के लिए लेना चाहिए।


50 हजारी इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि अपराधा शाखा-2 की टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के उपनिरीक्षक तरसेम सिंह को सूचना मिली कि वर्ष 2017 में पिहोवा थाना में 400 कट्टे और चूरापोस्त बरामदी के आरोपी दिलबाग सिंह निवासी बुबाकपुर जिला कैथल पिहोवा चौक से गुजरेगा। इस सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने पिहोवा चौक की नाकाबंदी कर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी दिलबाग सिंह एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed