फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धोखाधडी के मामले में सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

धोखाधडी के मामले में सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
धोखाधडी के मामले में सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
फर्जी सर्टिफिकेट लगाने पर किशनगढ़ के सरपंच पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। चुनाव के दौरान फर्जी शिक्षा प्रमाणपत्र लगाने के मामले में किशनगढ़ के सरपंच पर बीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। किशनगढ़ के रोशन सिंह ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी तो मामले का खुलासा हुआ था।

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, सरपंच रणजीत सिंह ने चुनाव के दौरान नामांकन पत्र के साथ जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन से दसवीं की कक्षा का सर्टिफिकेट लगाया था। यह बीडीपीओ से सत्यापित है। नामांकन पत्र में भी दसवीं कक्षा जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड एजुकेशन लिखा हुआ है। लेकिन अब सरपंच के नामांकन पत्र के साथ कर्नाटक स्टेट काउंसिल ऑफ इंटरमीडिएट एंड हायर एजुकेशन कर्नाटक से 1994 का दसवीं पास का सर्टिफिकेट लगा हुआ है। बीडीपीओ कार्यालय ने प्रमाणपत्र की तस्दीक कराने को लेकर शिक्षा विभाग को लिखा। इसके बाद डीईओ की ओर से प्रमाण पत्र के सत्यापन हेतु एक ड्राफ्ट बनवाकर जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड को भिजवाया। बोर्ड से जांच रिपोर्ट मार्च 2018 में प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया कि यह सर्टिफिकेट उनके बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed