{"_id":"5b6602c64f1c1bbd298b7d13","slug":"71533412038-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार को नकली चांदी के गहने देकर सोने की बालियां ठगने आई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार को नकली चांदी के गहने देकर सोने की बालियां ठगने आई महिला
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सुनार को नकली चांदी के गहने देकर बदले में सोने की बालियां ठगने आई महिला और उसके साथी को दुकानदारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अभिषेक वर्मा ने बताया कि उसकी कैथल रोड के पास की गली में ज्वैलरी की दुकान है। शाम के समय उसका भाई दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक महिला सोने की बालियां खरीदने के लिए दुकान पर आई और उसका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा हो गया। इसकी सूचना उसके भाई ने उसे दी। सूचना पाकर जब वह दुकान पर पहुंचा तो महिला ने उसे चांदी के गहने देकर बदले में सोने की बालियां खरीदने की बात कही। आशंका के चलते उसने दूसरे सुनार से इन चांदी के गहनों की जांच कराई तो गहने नकली निकले। सुनार ने सूझबूझ दिखाते हुए अन्य दुकानदारों को इकट्ठा करके इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदारों ने महिला और साथ आए व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।