फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत , दो महिलाओं सहित 10 लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत , दो महिलाओं सहित 10 लोग घायल

Tue, 27 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत , दो महिलाओं  सहित 10 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे गांव खैरा से टाटका की ओर जा रहे ऑटो की देवीदासपुरा डेरा के नजदीक कार के साथ टक्कर हो गई। ऑटो चालक गुरनाम सिंह को गंभीर चोटे आई हैं, जबकि महिला सहित अन्य सवारी घायल हो गए। गुरनाम को बाबैन के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।
पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड पर रविवार देर रात को बुलेट की टक्कर से पैदल घर लौट रहे सतपाल (45) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई शशि की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शशि ने बताया कि वह अपने भाई सतपाल के साथ रविवार देर रात कुरुक्षेत्र रोड पर गोबिंद नगर स्थित उसके घर पर गया था। लौटते वक्त तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सतपाल को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसके भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं पिहोवा के गांव भटकमाजरा में टिकरी रोड पर सड़क दुर्घटना में पिहोवा वासी कमल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल
शाहाबाद जीटी रोड स्थित न्यू पंजाबी ढाबा के नजदीक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार विक्रम ने बताया कि वह शाहाबाद से अपने घर की ओर जा रहा था। न्यू पंजाबी ढाबा के पास अचानक संजय सामने आ गया। इसी बीच यह हादसा हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शाहाबाद के गांव त्योड़ा के नजदीक ऑटो व कार में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालकों को मामूली चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस से गिरने से युवती घायल
पिपली बस अड्डे के नजदीक रोडवेज बस से गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया। अंबाला वासी कोमल कुरुक्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक कार्यालय में नौकरी करती है। चिकित्सकों ने युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।


खानपुर कोलियां के नजदीक इनोवा व मारुति की टक्कर
खानपुर कोलियां के नजदीक सोमवार सुबह करीब साढे़ 9 बजे इनोवा व मारुति कार की टक्कर हो गई। दोनों कारों क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी खानपुर कोलियां से कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed