{"_id":"5a85d6324f1c1b2a788b5ff7","slug":"61518720562-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच की मांग लेकर जींद रैली में पहुंचे परिजन व दलित न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों को चार घंटे रखा हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई जांच की मांग लेकर जींद रैली में पहुंचे परिजन व दलित न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों को चार घंटे रखा हिरासत में
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा प्रकरण : सीबीआई जांच की मांग लेकर जींद रैली में पहुंचे परिजनों को पुलिस ने चार घंटे रखा हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गांव झांसा की छात्रा और छात्र की मौत के प्रकरण की सीबीआई जांच और दोनों को न्याय दिलाने के लिए दलित न्याय संघर्ष समिति के तत्वावधान में वीरवार को मृतक छात्रा के परिजनों और समिति के सदस्यों ने जींद रैली के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखा कर विरोध करना चाहा। जैसे ही परिजन और समिति के सदस्य रैली स्थल की ओर रवाना हुए, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें जींद के सदर थाने में करीब चार घंटे तक रखा।
मामले को लेकर बनाई कई पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य रजत कलशन ने बताया कि दलित संघर्ष समिति के सदस्य और मृतक छात्रा के परिजन नौ फरवरी से अनिश्चित कालीन धरने पर लघु सचिवालय के बाहर बैठे हैं। बुधवार को प्रशासन ने उनकी मुलाकात सीएम से करवाने का वादा कर उन्हें टालने का प्रयास किया था। समिति के तत्वावधान में परिजन वीरवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध करने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में बैठा कर सदर थाने में ले गए और करीब चार घंटे बैठा कर रखा। उन्होंने कहा कि गांव झांसा की छात्रा की दरिंदगी के बाद हत्या करने का मामला स्पष्ट है, लेकिन पुलिस और सरकार मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे और मृतक छात्रा के साथ ही छात्र को इंसाफ दिलाएंगे। उनके साथ दिनेश, कर्मबीर सैनी, महासिंह, देशराज, मृतक छात्रा के परिजन, दलित न्याय संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।