फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
गांव बकाली से खेड़ी दाबदालान जाने वाली लिंक रोड पर रविवार देर शाम एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार कर्ण सिंह उछलकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। बाद में पुलिस ने पेड़ पर टंगे उसके शव को नीचे उतारा। टक्कर मारने के बाद कार भी पलट कई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक कर्ण सिंह (27 वर्षीय) गांव खेड़ी दाबदालान का रहने वाला था। दो घायल युवक गांव खेड़ी दाबदालान और एक युवक गांव मंसूरपुर थाना रादौर का रहने वाला है। रविवार देर शाम दो बाइकों पर सवार चार युवक किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर गांव खेडी दाबदालान जा रहे थे। गांव खेडी दाबदालान से कुछ ही पहले पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वेरना कार ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक उछलकर पेड़ से टकराया और वहीं टंग गया। तीन अन्य युवक सड़क पर गिर गए। पेड़ से टकराए युवक कर्ण सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी गांव खेडी दाबदालान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गुरचरण सिंह, गुरजिंद्र सिंह और रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई और कार चालक मौके से भाग गया। राहगीर की सूचना पर लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लाडवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों घायलों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में कर्ण सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed