फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतर्राज्जीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्य सीआईए की गिरफ्त में

अंतर्राज्जीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्य सीआईए की गिरफ्त में

Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्जीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्य सीआईए की गिरफ्त में
अंतरराज्जीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्य सीआईए की गिरफ्त में
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा और राजस्थान में बिजली निगम के ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चुराकर दिल्ली में बेचने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में फंसा है। जिला अपराध शाखा की टीम ने उक्त गिरोह में सक्रिय दिल्ली और राजस्थान के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में इन्होंने जिले में करीब 80 से ज्यादा बार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी की वारदात को कबूल किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि बताया 8 मई 2017 को बिजली निगम पिपली के एसडीओ सोमबीर सिंह ने थाना सदर थानेसर में उमरी के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत की थी। अपराध शाखा के निरीक्षक दीपेंद्र कुमार, उप निरीक्षक गुलाब सिंह, उप निरीक्षक सीताराम, हवलदार नरेश कुमार, हवलदार अरविंद, राजेश कुमार और सिपाही जयपाल को नेशनल हाईवे नंबर एक पर उक्त गिरोह के दो सदस्यों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सीआईए की टीम ने उक्त गुप्त सूचना के आधार पर रात को गांव उमरी से ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया, जहां पूछताछ में इन्होंने अपना नाम जिला अलवर के मांचा गांव वासी अमरजीत उर्फ चमन पुत्र रणजीत सिंह और दूसरे ने अपना नाम दिल्ली तिलक नगर वासी सुरेंद्र सिंह उर्फ बच्चन पुत्र अजीत सिंह बताया।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से दिल्ली से कुरुक्षेत्र कार में अप डाउन कर रहे थे। दिन के समय वे खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की रैकी करते थे और रात के समय ट्रांसफार्मर से कीमती सामान, तांबा और लोहा की पत्ती चोरी करके अपनी कार से वापस दिल्ली चले जाते थे। इन दोनों ने कुरुक्षेत्र से 80 बार ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी की जानकारी अपराध शाखा की टीम को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों में इन गांवों में रोजाना हुई वारदात
पिछले दिनों में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जब कुरुक्षेत्र पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले दर्ज ना किए हों। बिजली निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों में गांव जंधेडा, हरिपुर, छप्परा, सोन्टी, जैनपुर, बरोट, छलौंदी, बपदी, गिरधारपुर, सुरजगढ, कंदौली, लखमडी, बीड मंगौली, गुडा, खैरा-खैरी, धनानी, अंटेहडी, बरगट, महुआ खेडी, अजराला कलां, डेरू माजरा, मथाना, मुकरपुर, ईशरगढ, उमरी, प्रतापगढ, कसेरला, बीड मथाना, डोडा खेडी, बहादुरपुरा, शादीपुर, धीरपुर, किशनपुरा, दौलतपुरा, खेडी गांदयान, रामनगर, अहमदपुर, सम्भालखी, खरींडवा व गांव बाहरी में ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायतें दर्ज कराई थीं।


हरियाणा के अलावा राजस्थान में ट्रांसफार्मर चोरी
केवल कुरुक्षेत्र में 80 से ज्यादा वारदात कबूल करने वाले ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सदस्य हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है। अमरजीत और सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता चला था कि हरियाणा काफी खुशहाल राज्य है, जहां खेतों में बिजली के कनेक्शन के काफी संख्या में ट्यूबवेल हैं। इन पर लगे ट्रांसफार्मरों में लगा कीमती सामान काफी महंगे दाम में बिकता है और इस धंधे से अच्छी कमाई करने के लिए उन्होंने अनेक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed