{"_id":"57f2b1944f1c1b8c3226fd0d","slug":"5-million-alleged-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख ठगने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 5 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव सैयना सैदा निवासी महेंद्र सिंह ने एसपी को शिकायत दी है, उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने बेटे दलेर सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, हरविंद्र व संदीप को उक्त राशि दी तो उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात भी दिए।
लेकिन आरोपियों ने न उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उक्त राशि ही लौटाई। यहां तक कि पासपोर्ट व अन्य कागजात भी उसे नहीं दिए गए। पैसे मांगे जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस मामले में वह पहले भी शिकायत दे चुके है और इकनोमिक सैल में पंचायत के चलते 3 लाख रुपये में फैसला किए जाने पर सहमति हुई। इसके बावजूद भी आरोपियों ने यह राशि देने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।