{"_id":"5aaac3264f1c1ba7758b5b59","slug":"41521140518-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बिजली लाईन , फिर सीसीटीवी कैमरों की तारें काटी और चुरा ले गए 2 लाख रूपये की भैंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बिजली लाईन , फिर सीसीटीवी कैमरों की तारें काटी और चुरा ले गए 2 लाख रूपये की भैंस
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बिजली काटी, सीसीटीवी कैमरों की तारें काटीं फिर चोरी कीं भैंसे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने गांव की बिजली काटी, इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की तारों को काट कर दो लाख की दो भैंसों व कटड़ी को खोल ले गए। चोरी की वारदात गांव झिरबड़ी में वीरवार सुबह साढ़े तीन बजे हुई।
गांव के सरपंच राजपाल ने बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की घटना को कोई अंजाम न दे सके, लेकिन चोरों न वीरवार की रात पहले बिजली काटी, इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दी, ताकि यह वारदात उनमें रिकार्ड न हो सके। इसके बाद चोर बलवंत सिंह की 2 लाख रुपये की दो भैंस व एक कटड़ी गाड़ी में लाद कर लेकर फरार हो गए। यह पशु बलवंत सिंह ने अपने घर के समीप ही बाड़े में बांधे हुए थे। चोरी के बार मेें पता तब चला जब वह सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में गए तो समीप महिंद्र पिकअप के टायरों के निशान मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शुक्रवार को ग्रामीण विधायक सुभाष सुधा से मिलेंगे और आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस को आदेश दिए जाने की मांग करेंगे।