{"_id":"5a85d6384f1c1ba32a8b79d3","slug":"31518720568-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर बोली कुड़ी है, तभी पड़ी स्वास्थ्य विभाग की रेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डॉक्टर बोली कुड़ी है, तभी पड़ी स्वास्थ्य विभाग की रेड
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डॉक्टर के कुड़ी बोलते ही स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, दलाल काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद जैसे ही अस्पताल कर्मचारी से कुड़ी बोला, इशारा पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां रेड कर दी। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ कुरुक्षेत्र रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक दलाल को काबू किया है। इस मामले में अल्ट्रासांउड करने की आरोपी महिला डॉक्टर को भी हिरासत में लिया गया है। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन भी सील कर दी गई है। इस दौरान एक महिला दलाल भागने में कामयाब रही।
डिप्टी सीएमओ आरके सहाय ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पिहोवा के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बड़ी रकम लेकर रुपये लेकर भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। इस सीएमओ एसके नैन ने डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मनोज रंगा, डॉ. गौरव सिंगला की टीम गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद एक महिला बोगस ग्राहक तैयार की गई। उसने भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए करीब एक महीना पहले पिहोवा निवासी अमरीक से संपर्क किया था। अमरीक सिंह गांव में आरएमपी है। दलाल अमरीक ने बोगस ग्राहक को 50 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही 32 हजार रुपये पहले देने के लिए कहा। बात फाइनल होने पर बोगस ग्राहक महिला ने दलाल को 32 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दलाल अमरीक ने इस महिला ग्राहक को जांच के लिए पिहोवा बुलाया। वह उसे वहां से लेकर एक मेडिकोज की दुकान पर पहुंचा। वहां बैठी महिला ने बातचीत करने के बाद उसे जांच के लिए अमरीक के साथ पिहोवा के नर्सिंग होम भेज दिया।
500 रुपये लेकर किया अल्ट्रासाउंड
डॉ. सहाय ने बताया कि नर्सिंग होम में महिला डॉक्टर ने ग्राहक महिला से 500 रुपये लेकर उसकी पर्ची काटी। इसके बाद वह उसे अल्ट्रासाउंड रूम में ले गई। अल्ट्रासाउंड करने के बाद महिला डॉक्टर ने अस्पताल कर्मचारी को आवाज देकर कहा कि कुड़ी है। इसके बाद बोगस ग्राहक महिला ने अस्पताल से बाहर खड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम को इशारा कर दिया। इशारा पाकर टीम ने दलाल अमरीक को मौके काबू कर लिया। उससे बोगस ग्राहक द्वारा दिए गए चिह्नित 20 हजार रुपये दलाल से बरामद कर लिए। टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाली महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उन्होंने ने बताया कि पूछताछ में दलाल अमरीक ने बताया कि शेष 12 हजार रुपये की राशि मेडिकॉज पर बैठी महिला के पास हैं। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी इस अस्पताल में रेड
स्वास्थ्य विभाग की टीम इससे पहले वर्ष 2017 सितंबर में इसी अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच मामले में रेड की थी। उस मामले में दो दलाल राजपाल निवासी गांव इस्हाक और जोगिंद्र सिंह निवासी पिहोवा सहित एक दुकानदार को हिरासत में लिया था।