फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बेटी की हत्या के आरोपी पिता का नहीं लगा सुराग, छानबीन में जुटी रही पुलिस

बेटी की हत्या के आरोपी पिता का नहीं लगा सुराग, छानबीन में जुटी रही पुलिस

Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेटी की हत्या के आरोपी पिता का नहीं लगा सुराग, छानबीन में जुटी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कहासुनी के बाद गोली मारकर बेटी की हत्या के आरोपी पिता का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में दिन भर छापेमारी करती रही। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में पानीपत भी पहुंची। आरोपी का सुराग न लगने के चलते हत्या के सही कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है।

शुक्रवार को मोहनगर निवासी एवं पिहोवा रोड स्थित एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर चुकी रूबल की उसके घर पर ही हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पिता राजीव पर ही लगा है। हालांकि अभी यह मामला संदिग्ध ही माना जा रहा है। हत्यारोपी राजीव पानीपत के गांव अलुपुर का रहने वाला है। वह कुछ साल से अपने परिवार के साथ मोहन नगर में रह रहा था। एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस टीमें छापेमारी की है। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed