फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दहल रहा है हरियाणा, सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त : सुरजेवाला

दहल रहा है हरियाणा, सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त : सुरजेवाला

Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दहल रहा है हरियाणा, सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त : सुरजेवाला
दहल रहा है हरियाणा, सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद(कुरुक्षेत्र)।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैथल विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला रविवार को गांव झांसा में मृतक छात्र और छात्रा के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मिलने और उनको सांत्वना देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सुधारने में फेल हो चुकी है। प्रदेश में 2016 -17 में 1300 से ऊपर बलात्कार, गैंग रेप और हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर दोषी या आरोपी सरेआम घूम रहे है। प्रदेश बलात्कार और गैंग रेप से दहल रहा है, लेकिन सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है।
झांसा की छात्रा के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार को 24 घंटे तक मामले का पता तक नहीं था। इसको उन्होंने प्रेस के माध्यम से उठाया। इसके बाद प्रदेश सरकार की नींद खुली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गलत बयानबाजी करके जनता का ध्यान बंटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह से हर रोज कहीं न कहीं बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहे हैं। इनमें अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़े गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को चंद रुपये देने से उनका दुख दूर नहीं होता, बल्कि उन्हें इंसाफ दिलाना चाहिए। यह जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की बनती है कि वह प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को इंसाफ दिलाए। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, अनिल धनतौड़ी, सुरेश युनिसफर, सतीश सिरोही, हरजोत सिंह सिद्धू, सतीश गर्ग, प्रवेश राणा, रामफल रंगा, लखविंद्र लखा, नछतर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जल्द सुलझा ली जाएगी गुत्थी: धीरज
एसआईटी टीम के इंचार्ज धीरज कुमार ने इस मामले में कहा कि पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। अब उन लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनके मोबाइल की लोकेशन घटना के दिन जींद और झांसा में मिली है। जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed