{"_id":"5bb11fba867a55014042e8ab","slug":"201538334650-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की हत्या करके लाश छुपाने के आरोपी ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की हत्या करके लाश छुपाने के आरोपी ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सदस्य काबू
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर - 7
साथी की हत्या कर लाश छिपाने के आरोपी ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू
- चोरी के दौरान एक साथी को करंट लगने पर न चलने की हालत में गर्दन कर दी थी धड़ से अलग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सीआईए-1 पुलिस ने करीब चार साल से हत्या करने और ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में चल रहे तीन भगोड़ों को पकड़ा है। आरोपियों ने चोरी के दौरान करंट लग जाने पर चल न पाने की हालत में एक साथी की गर्दन धड़ से अलग कर लाश छिपा दी थी।
एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 19 सितंबर की रात एएसआई सतनारायण की टीम ने अजय उर्फ पप्पू वासी राजमरपुर अलीगढ़ यूपी को एसवाईएल पुल बगथला रोड दबखेड़ी से चोरी की तारों सहित पकड़ा था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उसके साथी धर्मबीर एवं राजू वासी राजमरपुर को 29 सितंबर को पकड़ा गया। आरोपी धर्मबीर ट्रांसफॉर्मर चोरी एवं हत्या के एक मामले में नामजद किया हुआ था। दोनों ही मामलों में वह करीब चार साल से भगोड़ा था।
धर्मवीर ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले उसने साथियों राजू, राजा, मोहकम, पदमा, उदमा एवं पप्पू के साथ मिलकर मिर्जापुर में ट्रांसफॉर्मर की तारें चुराई थीं। चोरी करते समय उनके एक साथी को बिजली का करंट लग गया था, जो चलने लायक नहीं रहा था। इसी कारण उन्होंने गर्दन काटकर उसकी हत्या कर शव छिपा दिया था। धर्मबीर और राजू अब भी यहां ट्रांसफॉर्मरों से तारें चोरी करने में सक्रिय थे।