फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   7 वषीय बच्ची को चूडिय़ों का लालच देकर अगवा करने की साजिश

7 वषीय बच्ची को चूडिय़ों का लालच देकर अगवा करने की साजिश

Fri, 13 Jul 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
7 वषीय बच्ची को चूडिय़ों का लालच देकर अगवा करने की साजिश

विज्ञापन
शाहाबाद। एक युवती द्वार सात वर्षीय बच्ची को चूड़ियों का लालच देकर अगवा करने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। मार्केट के दुकानदार की मुस्तैदी से बच्ची को अज्ञात युवती के चंगुल से छुड़ाकर माता-पिता तक पहुंचाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एक युवती व एक युवक से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद निवासी नवीन जिंदल ने कहा है कि वह देवी मंदिर रोड पर करियाणा की दुकान चलाता है। उसकी सात वर्षीय बच्ची श्रेया प्रतिदिन अपनी दुकान पर आती-जाती है। बुधवार को भी उनकी बेटी दुकान पर आई और दुकान से दस रुपये लेकर चली गई। दुकान से जाने के बाद कुछ ही दूरी पर वह मार्केट में अन्य सतपाल सिंह की मनियारी की दुकान पर जाकर दस रुपये देकर चूड़ियों की मांग करने लगी, लेकिन इसी बीच वहां पर एक अज्ञात युवती आई और कहने लगी कि उसे यहां से चूड़ियां नहीं मिलेगी वह उसके साथ चले तो वह उसे सुंदर चूड़ियां दिलवाएगी। इस पर वह युवती बच्ची को साथ लेकर किले की तरफ चल पड़ी। दुकानदार सतपाल सिंह को शक हुआ कि यह बच्ची उनके पड़ोसी दुकानदार की बेटी है और अज्ञात युवती उसे कहां ले जा रही है। इस पर दुकानदार सतपाल सिंह मोटरसाइकिल लेकर उस युवती का पीछा किया। देवी मंदिर चौक पर सतपाल ने देखा कि वह युवती बच्ची को लेकर एक मोटरसाइकिल चालक के पीछे बैठ गई है, जिस पर सतपाल ने तत्काल मोटरसाइकिल वाले को पहचान लिया, जोकि एक निजी स्कूल में बस का चालक है। दुकानदार सतपाल सिंह ने चालक व युवती से पूछा कि वह इस बच्ची को कहां लेकर जा रहे हैं। इस पर चालक ने कहा कि वह तो मात्र इस युवती को लिफ्ट दे रहा है, जिस पर सतपाल सिंह ने शोर मचाया और बच्ची के परिजनों को मौके पर बुला लिया और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों व अन्य दुकानदारों की मदद से अज्ञात युवती व युवक को पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में युवती की पहचान शाहाबाद के गांव ढंगाली निवासी के रूप में हुई है जबकि युवक की पहचान साहिल निवासी त्यौड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई बच्ची को बाजार से ले जाती युवती
घटना के बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो उसमें अज्ञात युवती द्वारा बच्ची को अपने साथ ले जाने की वीडियो कैद हो गई है। यह वीडियो व फोटो पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक रूप से ठीक नहीं है युवती : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी मलकीत सिंह का कहना है कि बच्ची के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में सामने आया है कि युवती मानसिक रूप से ठीक नहीं है और ढंगाली की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस पूछताछ में जुटी है और युवती के साथ युवक से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed