फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 77 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 77 हजार रुपये

Thu, 16 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 77 हजार रुपये
एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 77 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। एटीएम कार्ड बदल कर 77 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमार वासी इस्माईलाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फोटोग्राफर की दुकान है। कुछ दिन पहले उसने अपने भतीजे यश को एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड देकर एटीएम से दस हजार रुपये निकलवाने के लिए भेजा था। जब वह पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया तो वहां पहले से तीन चार लड़के खड़े थे। उन्होंने उसे बातों में लगाकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद उन्होंने उसके खाते से करीब 77 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच एएसआई बलिंद्र सिंह को सौंपी है। जल्द की एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने वाले गिरोह को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed