{"_id":"596126564f1c1ba05b8b45b8","slug":"201499539030-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ट्रांसफार्मर गिरोह के तीन सदस्यों से बरामद किया एक करोड़ का सामान:एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-ट्रांसफार्मर गिरोह के तीन सदस्यों से बरामद किया एक करोड़ का सामान:एसपी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांबे का 3 करोड़ का तार चुराने वाले तीन धरे
कुरुक्षेत्र। तांबे के करीब 3 करोड़ रुपये के तार चोरी करने वाले ट्रांसफार्मर गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस को यह कामयाबी सीआईए और साइबर सेल के तालमेल से मिली। इनकी निशानदेही पर करीब एक करोड़ रुपये की कीमत का चोरी का माल भी बरामद हुआ है। गिरोह के गुर्गे रोजाना 5 ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चुराते थे।
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि 5 जुलाई को सूचना मिली कि जिला अलवर के गांव मांचा निवासी अमरदीप, दिल्ली तिलक नगर निवासी सुरेंद्र कुमार व अलवर निवासी साहून गांव उमरी में रात्रि के समय ट्रांसफार्मर चोरी वारदात को अंजाम देंगे। इस सूचना के आधार पर अपराधा शाखा की टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अमरजीत उर्फ चमन ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी मुलाकात सुरेंद्र के साथ जुलाई 2016 में हुई थी। इसके बाद डीएल-1 जेड ए 6397 कार खरीदी। इन्होंने जिला कुरुक्षेत्र व करनाल के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को टारगेट पर रखा। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने कुरुक्षेत्र से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत का सामान ट्रांसफार्मरों से चोरी किए थे। इतना ही नहीं तीनों ने करनाल जिलें में भी ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ करीब 85 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 200 ट्रांसफार्मरों से चोरी का सामान बरामद किया है। इस सामान की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।
राजस्थान के हैं तीनों तीनों आरोपी
ये तीनों आरोपी राजस्थान के मूल निवासी है और दिल्ली में अपना ठिकाना बनाकर पड़ोसी राज्य हरियाणा में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी मालूम हुआ कि आरोपी हर बार 5 ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करते थे और इससे पहले ट्यूबवेलों की छानबीन करते थे तथा रात्रि के समय ट्रांसफार्मर से तांबे की तार, लोहे की पत्ती व तेल निकाल कर अपनी कार से वापस दिल्ली की तरफ रवाना हो जाते थे।
विज्ञापन
साइबर सेल के पुलिस कर्मी मेनपाल होंगे सम्मानित
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि इन वारदात की तह तक जाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साइबर सेल के पुलिस कर्मी मेनपाल को 5 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं इस पुलिस कर्मी का नाम पुरस्कार के लिए पुलिस मुख्यालय भी भेजा गया है।