फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   फॉर्च्यूनर गाड़ी हटाने के लिए ढाबा मैनेजर ने हॉर्न बजाया तो युवक ने कर दिए फायर, नौकर के पांव में लगी गोली

फॉर्च्यूनर गाड़ी हटाने के लिए ढाबा मैनेजर ने हॉर्न बजाया तो युवक ने कर दिए फायर, नौकर के पांव में लगी गोली

Sat, 09 Feb 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर गाड़ी हटाने के लिए ढाबा मैनेजर ने हॉर्न बजाया तो युवक ने कर दिए फायर, नौकर के पांव में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे पर गांव उमरी के पास स्थिति एक ढाबे पर फॉच्युनर कार से करीब आधा दर्जन युवक खाना खाने पहुंचे। इन लोगों ने अपनी गाड़ी सही ढंग से पार्क नहीं की। जिस पर ढाबे के मैनेजर ने युवकों से गाड़ी को साइड में पार्क करने को कहा। इतनी सी बात पर नाराज युवकों ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। जिससे ढाबे के एक वेटर घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

गांव उमरी के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित हवेली ढाबे के मैनेजर संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात उनके ढाबे पर करीब आधा दर्जन युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी खाना खाने के लिए आए। ये सभी युवक शराब के नशे में थे। इस बीच संजय जनरेटर के लिए डीजल लाने के लिए स्कार्पियों को निकालने लगा। बीच में खड़ी फॉच्युनर की वजह से उसे अपनी गाड़ी निकालने में दिक्कत हुई। इस पर उसने खाना खा रहे युवकों से गाड़ी किनारे पार्क करने को कहा। इतनी सी बात पर खाना खा रहे युवक तैश में आ गए और गाली गलौच करने लगे। इसी बीच उनके एक साथी ने फायरिंग कर दी। तीन से चार राउंड फायरिंग में एक गोली ढाबे के वेट मंगल के पांव में लगी। आनन फानन में उसे उपचार के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुभाष चंद का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन गाड़ी के अलावा कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed