फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत व एक घायल

दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत व एक घायल

Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत व एक घायल
दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव शाहपुर के पास दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत आसपास के लोगों की मदद से पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव शाहपुर निवासी जरनैल सिंह ने कहा कि रविवार को वह खुशवंत, हैप्पी व जोनी सभी खेत में काम कर रहे थे। उस दौरान उसका दोस्त सतिंद्र पाल निवासी गांव जुलमत भी किसी काम के सिलसिले में उनके पास आया हुआ था। वापस जाने के दौरान सतिंद्र खुशवंत व उसके भांजे हैप्पी को अपने साथ ले गया। गांव के पास पहुंचे पर गांव शाहपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक उनकी कार में टक्कर मार दी। इस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। अधिक चोट लगने के कारण सतिंद्र पाल व हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। खुशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले दिया। पुलिस ने जरनैल सिंह की शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed