फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पैसे के लेन देन के चलते युवक का अपहरण

पैसे के लेन देन के चलते युवक का अपहरण

Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेन देन के चलते युवक का अपहरण
पैसे के लेन-देन में युवक का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है। आरोप है कि 25 अप्रैल को पिहोवा पूजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर 4 आरोपी होंडा सिटी कार में ले गये थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पिहोवा पुलिस ने चार में से दो अपहरणकर्ता कैथल निवासी प्रवीण और सुशील को गिरफ्तार करने के साथ अपहरण किए गए युवक को इनके चंगुल से आजाद करा लिया है। घटना बुधवार देर शाम की है। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ एक दिन पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इधर दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि बुधवार पूजा कॉलोनी के हरपाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाम को वह अपने बेटे गुरदीप सिंह के साथ घर पर बैठा था। कुछ देर के बाद गुरदीप सिंह किसी काम के लिए घर से बाहर निकला ही था कि अचानक उसे बाहर से कुछ शोर सुनाई दिया। जब घर से बाहर निकलकर देखा तो पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसके बेटे गुरदीप सिंह को 4 युवक अपहरण कर अपनी गाड़ी में ले गए हैं। जिससे उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा कर ढांड रोड कैथल से प्रवीण व सुशील को गाड़ी सहित काबू कर लिया। गुरदीप सिंह को उनके चंगुल से आजाद करवा लिया। पूछताछ में प्रवीण व सुशील ने बताया कि गुरदीप सिंह के साथ उनका पैसे का लेन देन था। इस काम में उनके 2 अन्य साथी राहुल व दीपू निवासी कैथल भी शामिल थे। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से युवक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जिसे अपहरणकर्ता ने बंद कर दिया था। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed