{"_id":"5a1b0a904f1c1b71548bf7cb","slug":"181511721616-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर ,समर ,सिमरन हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समीर ,समर ,सिमरन हत्याकांड
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीप को देसी पिस्टल और कारतूस देने के आरोप में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने तीन बच्चो के मर्डर के आरोपी जगदीप को पिस्टल और कारतूस देने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 19 नवंबर को गांव सारसा से तीन बच्चो को अपने साथ मोरनी ले जाकर गोली मारकर हत्या करने के चाचा जगदीप को हथियार मुहैया करवाने के आरोपियों मोहित वासी ढूढा थाना लाडवा, शुभम निवासी चरड मोहल्ला लाडवा और शीशपाल उर्फ गंजा वासी चढुनी जाटान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मोहित और शुभम ने आरोपी जगदीप को देसी पिस्टल और शीशपाल ने जगदीप को कारतूस दिलवाए थे। तीनों आरोपियों को थाना प्रभारी पिहोवा के निरीक्षक प्रतीक की टीम ने रविवार देर शाम गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि जगदीप को पिस्टल मोहित और शुभम ने दिलवाई थी। इस पर इंद्री चौक लाडवा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जगदीप को कारतूस देने के आरोपी शीशपाल को उसके गांव चढुनी जाटान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि आरोपी जगदीप ने करीब दो साल पहले इन आरोपियों के माध्यम से एक देसी पिस्टल और दो डिब्बी कारतूस खरीदे थे। उन्होने कहा कि जल्द ही इनको पिस्टल और कारतूस बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सोनू का पोली ग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस
निरीक्षक प्रतीक के अनुसार बच्चों के पिता सोनू बच्चों के मर्डर में शामिल है या नहीं, यह जानने के लिए उसका पोलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सोमवार को अदालत में अर्जी दी जाएगी। यदि अदालत से मंजूरी मिलती है, तो जल्द ही सोनू का यह टेस्ट कराया जाएगा।