फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीआईए को है हत्यारोपी को कट्टा बेचने वालों की तलाश

सीआईए को है हत्यारोपी को कट्टा बेचने वालों की तलाश

Fri, 24 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीआईए को है हत्यारोपी को कट्टा बेचने वालों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
गांव सारसा में पिता के तीन बच्चों की हत्या कराने के तार लाडवा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने हत्याओं के लिए कट्टा लाडवा से ही खरीदा था। हत्यारोपी को कट्टा बेचने वाले दो युवकों की तलाश में सीआईए स्टाफ ने लाडवा क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला। बताया जाता है कि हत्यारोपी जगदीप नेे सीआईए स्टाफ को जानकारी दी थी कि उसने हत्या में उपयोग किया कट्टा लाडवा और गांव डूडी के युवकों से खरीदा था।

इस जानकारी के मिलने के बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने लाडवा के गांव डूडी और लाडवा के वार्ड आठ में छापे मारे। सूत्रों का कहना है कि सीआईए की टीम अपने साथ हत्यारोपी जगदीप को भी लाई थी। लाडवा और गांव डूडी में छापे के दौरान सीआईए स्टाफ की टीम में दो अधिकारियों सहित पांच लोग शामिल थे। टीम ने पहले गांव डूडी में छापामारी की, लेकिन कट्टा बेचने का आरोपी टीम के पहुंचने से पहले निकल गया। इसके बाद टीम ने लाडवा के वार्ड आठ में दबिश दी, लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही दूसरा आरोपी भी अपने घर से खिसक गया। इस मामले में न तो पुलिस कुछ बोल रही है और न ही आरोपी युवकों के परिजन कुछ कहने के लिए राजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed