{"_id":"5ccde993bdec22070970ec16","slug":"171556998547-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के हॉस्टल के एक कमरे में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केयू के हॉस्टल के एक कमरे में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हर्ष हॉस्टल के कमरा नंबर ए-2 में शुक्रवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस बीच यहां मौजूद दूसरे छात्रों एवं मेस कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया । हालांकि सूचना के थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
विश्वविद्यालय के हर्ष हॉस्टल का कमरा नंबर ए- 2 बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक गोयल को आवंटित है। शुक्रवार की दोपहर ही वो प्रैक्टिकल फाइल देकर अपने घर चला गया था। शाम को ही उसके कमरे में आग लग गई। इस हादसे में कमरे में रखा उसका लैपटॉप, किताबें, नोट्स इत्यादि जल गया। अभिषेक गोयल ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके दोस्तों ने ही फोन कर कमरे में आग लगने की सूचना दी। वहीं आग की सूचना मिलने के बाद थर्ड गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का कहना है कि यहां लंबे समय से पुरानी वायरिंग को दुरुस्त नहीं किया गया। जिसकी वजह से अक्सर शार्ट सर्किट की घटनाएं हो रही है। उन्होंने जल्द हॉस्टल की सभी बिजली वायरिंग की जांच एवं मरम्मत कराने की मांग की। हर्ष हॉस्टल के वार्डन डॉ. योगेश ने कहा कि बीटेक फाइनल ईयर के छात्र अभिषेक गोयल का लैपटॉप व किताबें सहित अन्य कीमती सामान जला है। इस संदर्भ में प्रशासन की ओर से पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही प्रशासन का प्रयास रहेगा कि उक्त छात्र को परीक्षा से संबंधित कोई परेशानी न आए।
परीक्षा करीब नोट्स जलने से दिक्कत
छात्र अभिषेक गोयल का कहना है कि उसकी परीक्षाएं 12 मई से शुरू होनी है। कमरे में रखी किताबें एवं नोट्स सब जलकर राख हो गया। कहा कि उसने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी से पढ़ने से कुछ किताबें इशू करा रखी थी। अब उसने परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने में काफी परेशानी होगी। उसने प्रशासन से मांग की है कि जो किताबें उसने लाइब्रेरी से इशू करवाई हुई है। उन किताबों पर कोई जुर्माना न लगाया जाए।