{"_id":"5a808edd4f1c1bd04b8b4fd7","slug":"171518374621-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव झांसा में छात्रा व छात्र की मौत का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव झांसा में छात्रा व छात्र की मौत का मामला
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष परिजन लगाएंगे न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। झांसा की छात्रा व छात्र की मौत के मामले की सीबीआई जांच को लेकर इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी के नेतृत्व में छात्रा के परिजनों ने जींद में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली स्थल पर नौ फरवरी से धरना शुरू कर दिया है। मामले के लिए बनी दस सदस्यीय कमेटी के सदस्य रजत कलशन ने बताया कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जींद पहुंचेंगे तो उन्हें भीम सेना के प्रदेश प्रभारी दिनेश खापड़, देशराज, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विजय आदि के नेतृत्व में मृतक छात्र और छात्रा के परिजन अपना दर्द सुनाएंगे। बच्चों के साथ हुई दरिंदगी के बारे में बता कर न्याय की गुहार लगाएंगे। साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग रखेंगे। जानकारी मिली है कि ग्रामीण नौ जनवरी से ही धीरे-धीरे जींद के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं।
उच्च न्यायालय का खटखटाएंगे दरवाजा
छात्र और छात्रा की मृत्यु के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस एक सुराग तक हासिल नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों और परिजनों में रोष है। परिजनों ने जब मृतक छात्रा का शव लेने से मना किया था, तो उस समय दस सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के सदस्य भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस कमेटी के सदस्य एडवोकेट रजत कलशन ने कहा कि पुलिस मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है, जबकि साफ दिखाई दे रहा है कि यह डबल मर्डर का मामला है। आरोप लगाया कि पुलिस अपनी मर्जी से मामले को घुमा रही है। अब वह सोमवार को हाईकोर्ट में मामला दायर कर जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगे।
भीम सेना के नेतृत्व में जींद में धरना जारी
झांसा के छात्र और छात्रा की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भीम आर्मी के नेतृत्व में छात्रा के परिजनों ने जींद में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक स्थल पर नौ फरवरी से धरना शुरू कर दिया है। मामले को लेकर बनाई गई दस सदस्यीय कमेटी के सदस्य रजत कलशन ने बताया कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जींद में पहुंचेंगे तो उन्हें भीम सेना के प्रदेश प्रभारी दिनेश खापड़, देशराज, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विजय आदि के नेतृत्व में मृतक छात्रा और छात्र के परिजन दुखड़ा सुनाएंगे।