{"_id":"595548384f1c1b9a168b4728","slug":"171498761272-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर लगाई 45 हजार रुपये की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर लगाई 45 हजार रुपये की चपत
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। एक उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 45 हजार रुपये की चपत लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गऊचरांद निवासी जीत पाल ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसका इलाहाबाद बैंक शाखा में खाता है। बीते बुधवार को बस स्टैंड के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। लेकिन एटीएम मशीन में पैसे नहीं निकले तो बूथ में खड़े युवक ने मदद के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। अगले दिन जब उसके पास फोन पर खाते से 45 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह समझ गया कि मदद करने वाले युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से रुपये निकाले है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।