फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जमीनी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 30 जख्मी

जमीनी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 30 जख्मी

Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जमीनी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 30 जख्मी
जमीन को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 30 जख्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद।
गांव खरींडवा में पांच कनाल सात मरले भूमि को दो समुदायों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग और पत्थर बाजी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर महिलाओं सहित 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारे गए व्यक्ति की पहचान मंगतद्दीन के रूप में हुई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक संघर्ष और एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, डीएसपी जगदीश राय, थाना शाहाबाद, थाना झांसा, सिटी थाना और सदर थाना के प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोर्स को देखकर फायरिंग और पत्थरबाजी करने वाले लोग मौके से भाग निकले। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
अस्पताल में भर्ती घायल रोशन आदि ने बताया कि उनके समुदाय के करीब 25 लोग गांव खरींडवा स्थित कब्रिस्तान में बैठे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रेक्टरों और कारों में सवार होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टरों से आए लोगों ने कब्रिस्तान में घुसकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही रिवाल्वर और बंदूकों से फायरिंग शुरू कर दी। इससे उनमें भगदड़ मच गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस हमले मेें मंगतद्दीन की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। गोली लगने से 12 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से छह लोगों को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया है। संघर्ष में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जीएमसीएच-32 और एक को पीजीआई रेफर किया गया है। संघर्ष के दौरान कब्रिस्तान के बाहर खड़े दो वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


यह है मामला
गांव खरींडवा में पांच कनाल सात मरले जमीन विवादित है। इस पर दो समुदाय के लोग अपना-अपना दावा जता रहे हैं। वर्तमान में ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक समुदाय का यह कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि कब्रिस्तान के नाम है तो दूसरे पक्ष के जसमेर सिंह का कहना है कि कई वर्षों से इस जमीन पर उनका कब्जा है। अब महिला सरपंच की शह पर कुछ लोगों ने असलहे, तलवारों और डंडों के बल पर जमीन पर नाजायज निर्माण शुरू कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जनवरी 2018 में संतरेजश देवी, पवन कुमार, गुरमीत सिंह, गुरनाम, मनदीप, नरेश पाल, अमरीक सिंह, शोकन, बलकार, जुलफाम, सन्नी, कासू, जैकी, रूकमा, पपला, बिंदा, सुरेश, सुरेश पाल, उसमान, अकरम, अनिल, हाकम, फिरोजखान, दीना, सलमान, समीन, अली हसन, जय भगवान, पोला आदि लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच के पति ने कहा, कब्रिस्तान के नाम है जमीन
खरींडवा की महिला सरंपच के पति पवन ढांडा ने बताया कि गांव में पांच कनाल सात मरले भूमि पुराने रिकॉर्ड में कब्रिस्तान के नाम है7 इस पर गांव का एक परिवार लंबे समय से काबिज था। इस भूमि की गिरदावरी उन्हीं के नाम पर थी। बाद में यह मामला कोर्ट में चला गया और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने सात जनवरी 2018 को पांच कनाल सात मरले भूमि की निशादेही कराकर इस भूमि को कब्रिस्तान के उपयोग के लिए तैयार कराया था, पिछले करीब चार माह में इस कब्रिस्तान में दो मृतकों को दफन किया जा चुका है। सरपंच के पति ने बताया कि वह आज गांव रतनगढ़ के सरपंच के अंतिम संस्कार में गए हुए थे, लेकिन पीछे से यहां जमीन पर विवाद की सूचना उन्हें मिली।



19 नामजद के साथ 300 अन्य पर मामला दर्ज : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि 19 लोगों को नामजद करने के अलावा 300 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रुकमुद्दीन की शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज किया है। इस मामले में जसमेर सिंह ने जनवरी-2018 में केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि उस मामले में पुलिस ने तत्काल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उसकी जांच अभी जारी है। एसपी और शाहाबाद के एसडीएम सतबीर कुंडू ने बताया कि इस भूमि को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed