फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बंद मोबाइल शॉप में लगी आग, सुबह शटर खोल तो सब कुछ मिला राख

बंद मोबाइल शॉप में लगी आग, सुबह शटर खोल तो सब कुछ मिला राख

Thu, 01 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बंद मोबाइल शॉप में लगी आग, सुबह शटर खोल तो सब कुछ मिला राख
बंद मोबाइल शॉप में लगी आग, सुबह शटर खोल तो सब कुछ मिला राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के समीप एक मोबाइल की दुकान बालाजी कम्यूनिकेशन में देर रात आग लग गई। इससे बड़ी संख्या में मोबाइल और दो एसी भी जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना की जानकारी दुकान मालिक को उस समय लगी जब वह हर रोज की तरह सुबह दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो अंदर का दृश्य देख वह दंग रह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

दुकान मालिक मनीष वत्स ने बताया कि वह हर रोज की तरह गत देर शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान खोली तो अंदर सब कुछ राख हो चुका था। उन्होंने आशंका जताई कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग से लाखों रुपये के मोबाइल, एस्सेसरी और दो एसी जल गए। उन्होंने बताया कि बाहर से देखने पर पता ही नहीं चल रहा था कि अंदर आग लगी है। आग से जले सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही थी। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed