फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कोर्ट से हत्यारोपी का प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस ने लिया एक दिन के रिमांड पर

कोर्ट से हत्यारोपी का प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस ने लिया एक दिन के रिमांड पर

Tue, 25 Dec 2018 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट से हत्यारोपी का प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस ने लिया एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
पिहोवा। पिछले साल हत्या के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट के जरिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरोपी पर पिहोवा पुलिस स्टेशन में हत्या सहित कई अन्य धाराओं के तहत एवं चीका पुलिस स्टेशन में गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज है।
बीते शुक्रवार को भी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 174ए के तहत मामला दर्ज किया था। सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने गांव भागल निवासी संदीप कुमार को 15 मार्च 2017 को एक युवक संजय की हत्या करने के आरोप में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया था। तभी से आरोपी फरार था और कोर्ट में पेश न होने के कारण उसे 2 जनवरी 2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 174ए के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप कुमार गांव भागल में गोली चलाने के मामले में जेल बंद है। सूचना पाकर पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष गांव गुलडेहरा वासी रामफल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पड़ोसी सुनील के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। होली के दिन उसका भाई संजय तहसील चौक के पास अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी सुनील अपने तीन साथियों के साथ संजय की दुकान के पास आया और अपने साथियों को संजय की दुकान पर जाने का इशारा कर दिया। इशारा पाकर उक्त तीन युवकों ने दुकान में घुसकर हथियारों के साथ हमला कर संजय को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से संजय को पिहोवा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई थी। पुलिस ने रामफल की शिकायत के आधार पर सुनील सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी संदीप फरार चल रहा था और कोर्ट में पेश न होने के कारण कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस पर कार्रवाई करते पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 174ए के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed