{"_id":"5b1596fb4f1c1ba96e8b6531","slug":"151528141563-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर से लाखों के आभूषण , नकदी व बुलेट मोटरसाइकिल ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर से लाखों के आभूषण , नकदी व बुलेट मोटरसाइकिल ले उड़े चोर
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी के घर से लाखों के आभूषण, नकदी व बुलेट मोटरसाइकिल ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर से एक फौजी के घर से चोरों ने लाखों रूपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। इस पर गांव में भय का माहौल बना है तो वही जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी व अन्य ग्रामीणों ने इस घटना पर रोष भी जताया है। प्रवीण चौधरी ने कहा कि जिले में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए। गांव मिर्जापुर वासी धर्मपाल फौजी ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की छह अंगूठी, एक सोने की चेन व लॉकेट, एक जोड़ी पायल, चार तोले के सोने के कड़े, 23 हजार की राशि और एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए। प्रवीण चौधरी ने कहा कि गांव पिंडारसी में भी रात के समय चोरों ने दो लोगों की हत्या कर लाखों रुपए की भेड़ चोरी कर ली थी। प्रवीण चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह चोरी की इन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाएं। उन्होंने कहा कि चोरियों के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। उनके खून पसीने की कमाई को चोर चोरी करके ले जाते हैं। इससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं के बाद परिवार इस संकट से नहीं उभर पाते।