{"_id":"5a6787f44f1c1b8d268b6115","slug":"151516734452-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिन से लापता नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपी
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन से लापता नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
पिछले 10 दिन से स्कूल जाने की बात कहकर घर नहीं लौटी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने उसे करनाल से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने लड़की को भगाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से तीनों को कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया गया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की गई थी। रिश्तेदारों और सहेलियों के घर जाकर भी तलाशी और पूछताछ की गई। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर लड़की को करनाल से बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि लाडवा के गांव धनौरा जाटान की नाबालिग लड़की 12 जनवरी को घर से गांव मेहरा स्थित स्कूल से प्रमाणपत्र लेने के लिए कहकर गई थी। उसके बाद लौटकर नहीं आई। लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव मेहरा से लड़की को ले जाने वाले युवक सहित दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।