फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   उतरप्रदेश से नशीले पदार्थ खरीदने जा रहे पंजाब के दो तस्कर काबू

उतरप्रदेश से नशीले पदार्थ खरीदने जा रहे पंजाब के दो तस्कर काबू

Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उतरप्रदेश से नशीले पदार्थ खरीदने जा रहे पंजाब के दो तस्कर काबू

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से नशीला पदार्थ खरीदने जा रहे पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश से नशीला पदार्थ खरीदने के लिए जा रहे पंजाब के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 ग्राम अफीम और एक लाख 72 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जिससे नशीला पदार्थ खरीदकर पंजाब लाना था। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मई को कराह साहब चौकी के सहायक उप निरीक्षक राज कुमार, हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह, हेड कांस्टेबल शिंगारा व हेड कांस्टेबल संजय कुमार की टीम चौकी एरिया गांव ककराला में गश्त पर थी। टीम जब ककराला-चीका रोड पर नहर पुल पर पहुंची तो चीका की तरफ से एक कार में सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर कार वापस भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो कार में रखे बैग से एक छोटी डिब्बी में रखी पॉलीथिन में लिपटी 11 ग्राम अफीम बरामद हुई। बैग से 1 लाख 72 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ संजू निवासी दिलावरपुर जिला पटियाला व वरिंद्र सिंह बदनपुर जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिहोवा में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे यूपी के बदायूं एरिया से नशीले पदार्थ खरीदकर पंजाब में बेचते हैं। इन पैसों से नशीले पदार्थ खरीदने के लिए यूपी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed