फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लोन की आड़ में सैंकड़ों लोगों को एक करोड़ से अधिक का चूना लगाकर फाइनेंस कंपनी फरार

लोन की आड़ में सैंकड़ों लोगों को एक करोड़ से अधिक का चूना लगाकर फाइनेंस कंपनी फरार

Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोन की आड़ में सैंकड़ों लोगों को एक करोड़ से अधिक का चूना लगाकर फाइनेंस कंपनी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विभिन्न प्रकार के लोन देने की आड़ में एक निजी फाइनेंस कंपनी सैकड़ों लोगों को एक करोड़ से अधिक का चूना लगाकर फरार हो गई। लोगों के बैंक खातों से पैसे कटे तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद रविवार को करीब 50 लोग कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो यहां उन्हें ताला लटका मिला।
एक नवंबर को झांसा रोड पर एक दुकान में निजी कंपनी ने कार्यालय खोला था। यहां बिजनेस, होम, कार, प्रोजेक्ट, प्रोफेशनल, कृषि लोन दिया जाने लगा। आसान किस्तें और कम दर का लालच देख कंपनी ने कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। पीड़ित राजबीर, जयभगवान, प्रदीप सहित अन्य ने बताया कि इस कंपनी से करीब 150 लोगों ने लोन लिया। कंपनी कर्मियों ने उनसे एटीएम कार्ड लेकर पेटीएम से फर्जी नंबर आदि तैयार कर लिए। पिछले दो-तीन दिन से उनके मोबाइल में बैंक खाते से 10 से 20 हजार रुपये तक कटने के मैसेज आने लगे, तब उन्हें शक हुआ। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और करीब 50 लोग कंपनी के कर्मियों से संपर्क करने कार्यालय पहुंचे। लेकिन, यहां उन्हें ताला लटका मिला। कंपनी के जाल में आसपास की कॉलोनियों सहित गांव किरमिच, हथीरा, भूस्तला सहित कई गांवों के लोग फंस गए।
विज्ञापन

लोगों ने कंपनी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद लोग पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिस में रविवार को किसी ने शिकायत नहीं दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी लोगों से कंपनी की ओर से दी गई रसीदें व अन्य कागजात लेकर पुलिस को शिकायत दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाए कि कंपनी ने उक्त लोगों को करीब एक करोड़ का चूना लगाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मी खुद को रोहतक के रहने वाले बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी में पहुंचे लोग, लेकिन शिकायत नहीं दी : सेवा सिंह
कंपनी के फरार होने का मामला संज्ञान में है। दर्जनों लोग हमारे पास पहुंचे तो हम भी कंपनी के कार्यालय पर गए। वहां ताला लगा मिला। मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका है। न ही किसी पीड़ित ने लिखित शिकायत दी है। इसके चलते कार्रवाई नहीं की जा सकी है। लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
- सेवा सिंह, प्रभारी, कृष्णा गेट चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed