फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार बेचने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी ण्ण्

कार बेचने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी ण्ण्

Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कार बेचने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी ण्ण्
कार बेचने के नाम पर पुलिस वर्दी में सात लोगों के साथ मिलकर लगाई चार लाख की चपत
विज्ञापन

- पीड़ित ने पुलिस वर्दी में व्यक्तियों पर वारदात को अंजाम देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 4 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि इस घटना में एक व्यक्ति के साथ पुलिस वर्दी में 7 अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बठिंडा जिले के मंडी निवासी लखबीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए कार खरीदनी थी। उसके पास एकम राम नामक व्यक्ति दो साल से नौकरी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसके नौकर के मोबाइल पर अमन नाम के व्यक्ति का फोन आया कि वह गाड़ियां खरीदने-बेचने का काम करता है। अमन ने बताया कि वह दिल्ली से सस्ते रेट पर गाड़ियां लाकर बेचता है। एकम राम ने अमन से उसकी बात कराई। अमन ने गाड़ी खरीदने के लिए अंबाला आने को कहा। इस पर वह गांव मंडी कलां से बलदेवनगर अंबाला के लिए चल दिए। अमन ने उसके नौकर के पास फोन कर बताया कि दिल्ली से कार आ रही है, मोहड़ी के आदेश अस्तपाल के पास आ जाओ। वहां अमन और एक ड्राइवर उनके पास आए और उन्हें मोहड़ी पुल के नीचे ले आए। यहां अमन ने स्विफ्ट कार दिखाई। इसके बाद एफिडेविट बनवाने के लिए अंबाला ले आया। अमन होटल से कुछ दूरी पर जाने पर उनकी कार को रोक लिया और उनसे कहा कि कार खरीदनी है तो पहले पैसे दिखाओ। अमन अपनी कार से उतरकर पैसे देखने के लिए उसकी गाड़ी में आ गया। उन्होंने अपने बैग में रखे पैसे दिखाए तो अमन ने उससे 4 लाख रुपये ले लिए। इसी बीच जो स्विफ्ट कार उन्होंने पसंद की थी, वह भी भगाकर ले गए। इतने में पीछे से एक कार में पुलिस की वर्दी में सात लोग आए और अमन को थप्पड़ मारकर कहा कि वे उसे ही तलाश कर रहे थे। वर्दी पहने लोग अमन को साथ ले गए। उनके पैसे भी हाथ से निकल गए और कार भी हाथ न आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed