{"_id":"5a0c8ed14f1c1bd1538bd50a","slug":"131510772433-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे का शव मिला
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान की नींव में दबा मिला नवजात का शव
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। साधु मंडी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की नींव की खुदाई करते समय एक नवजात का शव मिट्टी में दबा मिला। मकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मकान मालिक धर्मपाल संघरोहा के मुताबिक मंगलवार को नींव खुदाई का काम फिर से शुरू कराया था। बताया गया है कि पिछले कुछ समय से इस घर का निर्माण कार्य रुका हुआ था। मंगलवार को मजदूर खुदाई में जुटे थे। बुधवार को भी इस मकान में मजदूर अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में कुछ दबा हुआ होने का शक हुआ। इसके बाद जब मिट्टी को हटाया गया तो वहां एक नवजात शिशु का शव निकला। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे के शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से इस निर्माणाधीन मकान की नींव में दबाया गया था।