{"_id":"5c213aa5bdec2256de78f180","slug":"11545681573-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
पिहोवा। पटियाला रोड स्थित गांव जुरासी कलां के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जुरासी कलां वासी ज्ञान चंद के रूप में हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव जुरासी कलां वासी सुभाष ने बताया कि शनिवार देर रात को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिहोवा से अपने घर जा रहा था। उसका पिता ज्ञान चंद भी अपनी रिक्शा को लेकर उसके आगे आगे चल रहा था। जैसे ही वे गांव जुरासी कलां के पास पहुंचे तो पीछे आए एक अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दी और धुंध का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। अल सुबह तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।