{"_id":"5a11d14e4f1c1bc45b8b72c5","slug":"11511117134-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के बिजली कट का फायदा उठा रहे हैं पशु चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात के बिजली कट का फायदा उठा रहे हैं पशु चोर
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के बिजली कट का फायदा उठा रहे हैं पशु चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
क्षेत्र में रात के समय में बिजली कटों का पशु चोर फायदा उठा रहे है। गांव गादली निवासी हरजिंद्र सिह ने बताया कि बिजली निगम रात में करीब 12 से 2 बजे तक बिजली के कट लगाता है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर गत दिवस उनके करीब ढाई लाख रुपये कीमत के तीन पशु चुरा ले गए। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि चोर उसकी दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। इसके बाद भी अज्ञात चोरों ने गांव शादी पुर से भी पशु चुराए। उन्होंने सरकार और बिजली निगम से रात के समय बिजली कट न लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई सतपाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि रात के समय कट लगाया जाता है। बिजली कट का शेड्यूल ऊपर से बनकर आता है।