{"_id":"59da70584f1c1bdb538b66cf","slug":"11507487832-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग, पत्नी व बेटी गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग, पत्नी व बेटी गंभीर घायल
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ के दिन उजड़ा सुहाग, पत्नी और बेटी गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। करवाचौथ के दिन सुबह सात बजे शाहाबाद की बराड़ा रोड पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोर के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजू शर्मा निवासी गांव डाडलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार के चाचा के बेटे की नयी-नयी शादी हुई थी। इस पर मृतक राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी को साथ लेकर शाहाबाद आया हुआ था। मृतक की बीवी और चाचा के बेटे की बहू ने मिलकर पूजा की। सुबह सात बजे जब राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी को लेकर वापस गांव डाडलू जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आदेश अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी और बेटी का उपचार शुरू कर दिया।