{"_id":"5948164a4f1c1bf6258b4698","slug":"11497896522-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट में युवक की गली-सड़ी लाश मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली प्लाट में युवक की गली-सड़ी लाश मिलने से फैली सनसनी
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली प्लाट में युवक की गली-सड़ी लाश मिलने से फैली सनसनी
लाडवा। कस्बा से गांव बन के रास्ते में विकास नगर कॉलोनी के एक खाली प्लाट से करीब 20 युवक की जली व गली-सड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की हालत बदतर होने के चलते मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई जबकि उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। कॉलोनी के कुछ बच्चे सोमवार सुबह एक खाली प्लाट में खेल रहे थे । बच्चों ने प्लाट की दीवार के पास एक शव पडा देखा तो उन्होंने घर जाकर अपने परिजनों को बताया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। लाश औंधे मुंह पडी हुई थी, जिसे छुपाने के लिए कांग्रेस घास के पौधे डाले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लिया और आस-पास के लोगों से पूछताछ करके लाश की शिनाख्त की कोशिश की। मृतक ने पैंट व टी-शर्ट पहन रखी है। मृतक के एक हाथ पर अंग्रेजी में रवि नाम गोदा हुआ है तो वहीं दूसरे हाथ पर पीटी लिखा हुआ है। शव मिलने के बाद जहां युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है
जलाकर मारने के बाद फेंका गया शव : निर्मल कुमार
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक युवक को कहीं दूसरी जगह जलाकर मारा गया है और बाद में यहां लाकर फेंका गया है। मृतक का करीब आधा शरीर जला हुआ है और गल-सड़ जाने से उसके शरीर से भारी बदबू आ रही थी। शव को पोस्टमार्ट्म के लिए एनएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई ।