फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   होटल में बाहर से लाई युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले लड़के

होटल में बाहर से लाई युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले लड़के

Thu, 02 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
होटल में बाहर से लाई युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले लड़के

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली चौक स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस दौरान छापा मार कर देह व्यापार से जुड़ी महिला सरगना समेत छह लड़कियों और उनके पांच ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई लड़कियां दूसरे प्रांतों की रहने वाली है। होटल मैनेजर समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।



एसपी आस्था मोदी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को महिला थाने की निरीक्षक सुनीता, एएसआई सरोज देवी और एएसआई बबीता देवी ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपली चौक के निकट अंबाला रोड स्थित एक होटल में छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग नामों से बुक होटल के तीन कमरों में अशोभनीय हालत में पांच लड़के-लड़कियां मिले। इन लड़कों की पहचान तरुण, कलिल, विक्रम, रमन और प्रदीप के रूप में हुई जबकि होटल में मिली लड़कियां अलग-अलग प्रांतों की है। इन लड़कियों को देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी एक महिला निशा तलवाड़ ने यहां भेजा था। आरोप है कि वो लड़कियों की सप्लाई का धंधा करती है। पूर्व में भी वो कई बार वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में जेल जा चुकी है। जानकारी के अनुसार होटल मैनेजर से सांठगांठ करके यहां देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने थाना सदर थानेसर में वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज करके मौके पर इंचार्ज अपराध शाखा-2 मलकीत सिंह को बुलाया। इसके बाद होटल मैनेजर सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed