{"_id":"5c169e20bdec225553704f9b","slug":"111544986144-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तारों की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की तारों की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिपली। अमर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे मजदूर की पास से गुजर रहे 11 केवी की तार से करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में थाना सदर में शिकायत दी है। मृतक मजदूर की पहचान अमर सिंह निवासी गांव लोहारा, लाडवा के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार, अमर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर अमर सिंह काम कर रहा था। मकान पर लेंटर डालने के लिए सरियों का जाल बिछाया जा रहा था। इसी दौरान अमर सिंह से जाल बांधते समय लोहे का एक सरिया मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार से टकरा गया। अमर सिंह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में अमर सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस हादसे से कॉलोनीवासियों में रोष है। सुशील सैनी व राजबीर सिंह ने बताया कि हाईवोल्टेज तार घरों की छतों के ऊपर से जा रहे हैं। इन तारों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ता है। तार हटाने के लिए कॉलोनी के लोगों ने कई बार बिजली निगम और लाडवा विधायक को को शिकायत भी दी है। लेकिन आज तक तार नहीं हटाए गए। इन्हीं तारों के कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले बिजली के तारों से टच होने से रेत की गाड़ी के चारों टायर जल गए थे। बारात की बस भी बाल-बाल बची थी, क्योंकि उस समय बिजली गई हुई थी। 15 दिन पहले बोरिंग मशीन से भी बड़ा हादसा होने से टल गया था।