फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनआईटी कैंपस में चोरों ने लगाई सेंध,सरकारी आवास जेवर नगदी चोरी

एनआईटी कैंपस में चोरों ने लगाई सेंध,सरकारी आवास जेवर नगदी चोरी

Sun, 23 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी कैंपस में चोरों ने लगाई सेंध,सरकारी आवास जेवर नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के सरकारी आवास में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण के अलावा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के साथ एनआईटी के सुरक्षा प्रबंधों की भी पोल खुल गई। घटना उस वक्त हुई जब उक्त प्रोफेसर अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत की यात्रा पर गए थे। यात्रा से वापस लौटने पर प्रोफेसर को इस घटना का पता चला। इधर पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। केयू थाना के प्रभारी छोटूराम के मुताबिक इस मामले की जांच केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के एसआई जगदीश को सौंपी गई है। समाचार लिखे जाने तक तक कोई सुराग नहीं लग सका था।

केयू थाना पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर डा. गुहले विकास देशरथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह एनआईटी कैंपस में सीबी-3 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून से 21 जुलाई के दौरान वह परिवार के सदस्यों के साथ घर से बाहर थे। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर उसमें से सोने, चांदी के जेवरात और नकद 2500 रुपये चोरी कर लिए है। बता दें कि एनआईटी प्रशासन द्वारा पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं। प्रत्येक एंट्री गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद एनआईटी परिसर में एक प्रोफेसर के घर में चोरी की वारदात होना सिक्योरिटी सिस्टम में फेल होने का संकेत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed