फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
गत दिनों आठ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 17 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सेक्टर-10 में छापामारी करके आरोपी अमित उर्फ मित्ता वासी रतगल को आठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। आरोपी अपनी स्कूटी पर हेरोइन बेचने के लिए आया था। अब पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मित्ता की निशानदेही पर सप्लायर मनोज उर्फ मौजी वासी रतगल को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि अमित उर्फ मित्ता काफी समय से हेरोइन/चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है। टीम ने एईटीओ सुरेंद्र कुमार को साथ लेकर मौके पर छापामारी करके अमित को आठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि यह हेरोइन उसे मनोज उर्फ मौजी ने दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर मनोज को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed