फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

हादसे में बाजू के ऊपर से गुजरा ट्रक, इलाज के दौरान काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिकित्सकों को युवक की बाजू काटनी पड़ी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नग्गल जिला अंबाला निवासी कृष्ण लाल ने कहा कि वह मोटरसाइकिल से अपने दोस्त को मिलने के लिए गांव दिनारपुर गया था। शाम के समय वह मोटरसाइकिल से अपने जा रहा था। साहा चौक पर पहुंचा तो एक ट्रक पेट्रोल पंप की तरफ से चलाता हुआ आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसकी बाजू के ऊपर से गुजर गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसे इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बाजू को काट दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed