{"_id":"62114d6946c39f313f0c37b8","slug":"crime-kurukshetra-news-knl995050117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग व उसके पोते पर छुरी से जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग व उसके पोते पर छुरी से जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति नगर में बुजुर्ग व उसके पोते पर छुरी से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को नामजद किया है। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल तथा यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। शिकायतकर्ता और आरोपी परिवार गांधी नगर में मछली बेचने का काम करते हैैं। 16 फरवरी को युवक की एक आरोपी के साथ कम रेट पर मछली बेचने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस रंजिश के चलते आरोपियों ने मछली काटने वाले चाकू से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने बयान में रामलाल वासी कीर्ति नगर ने कहा कि 17 फरवरी की रात करीब नौ बजे वह अपने चौबारे पर चाय बना रहा था। तभी उसे अपने पोते लखविंद्र के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लखविंद्र बचाव-बचाव चिल्ला रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह तुरंत चौबारे से नीचे आया तो उसने देखा उसका पड़ोसी शशि मछली काटने वाली छुरी से लखविंद्र को मार रहा था। लखविंद्र के हाथ पर चोट लगी हुई थी।
वह तुरंत लखविंद्र को छुड़ाने के लिए पहुंचा तो शशि ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर छुरी से सीधा हमला कर दिया और छुरी गर्दन पर लगते ही वह नीचे गिर गया। उसके बाद शशि ने छुरी उसकी कमर पर वार कर दिया। इसी दौरान शोर सुनकर शशि का पिता शिवकुमार मौके पर आ गया और उसने सरिया लेकर उसके सिर में मार दिया। शिवकुमार की पत्नी सुखो देवी ने लखविंद्र पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने उन दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल रैफर कर दिया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने शशि, शिवकुमार और महिला के खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।