फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
एक महिला को जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव छोड़पुर निवासी एक महिला ने कहा कि 17 फरवरी को वह अपने घर पर बैठी थी तो उसे बाहर से ट्रैक्टर की आवाज आई। जब वह बाहर आई तो देखा कि उसके घर के पास भूपिंद्र सिंह व गुरमीत सिंह ने ट्राली में से मिट्टी गिरा दी है। इस कारण उसके घर की पानी की निकासी बंद हो गई। जब उसने दोनों व्यक्तियों को यह मिट्टी हटाने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज व हाथापाई की। आरोपियों ने कहा कि वह मिट्टी नहीं उठाते और जो कुछ होता हो कर लो। शिकायत में कहा गया कि आरोपी भूपिंद्र ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और कहा कि घर से बाहर निकलो तथा वह उसे गोली मार देगा और उसके घर पर कब्जा कर लेगा।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि यदि कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की तो वह उसे व उसके परिवार को अपने बदमाश व्यक्ति बुलाकर जान से मरवा देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed