फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

होटल संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
एक महीना पहले होटल संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मास्टरमांइड अंकुश वासी कमालपुर (करनाल) को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी साहिल वासी कोयर थाना निगदू (करनाल) को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 18 नवंबर को जोगिंद्र सिंह वासी चकजगतियां, लुखी थाना झांसा ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका काठी किंग के नाम से अमीन रोड पर होटल है। 17 नवंबर की शाम उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल करके 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने की सूरत में उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। इस टीम ने 29 नवंबर को मामले के मास्टरमांइड अंकुश को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने 1 दिसंबर को आरोपी अंकुश को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने 27 दिसंबर दूसरे आरोपी साहिल को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed